फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड के पांच कॉलेजों को सीसीआईएम से मान्यता नहीं

उतराखंड के पांच कॉलेजों को सीसीआईएम से मान्यता नहीं

Fri, 19 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के पांच कॉलेजों को सीसीआईएम से मान्यता नहीं
उत्तराखंड के पांच कॉलेजों को सीसीआईएम से मान्यता नहीं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के पांच आयुर्वेदिक कॉलेजों को सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) ने मान्यता नहीं दी है। सीसीआईएम ने इसकी सूची जारी कर दी है। मान्यता न मिलने की वजह से प्रदेश को 300 बीएएमएस सीटों का नुकसान होगा।

प्रदेश में जिन आयुर्वेदिक कॉलेजों को इस साल सीसीआईएम से मान्यता नहीं मिली है, उसमें आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और कैंट विधायक हरबंस कपूर के परिवारों से जुड़े कॉलेज शामिल है। प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस के दाखिले के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग चल रही है। इसमें सरकारी व गैर सरकारी 16 आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। जबकि दो होम्योपैथिक व एक यूनानी कॉलेज है। आयुर्वेद विवि द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस की कुल 1240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। जिनमें स्टेट कोटा की 675 व ऑल इंडिया की 565 सीटें हैं, लेकिन प्रथम राउंड तक केवल सात ही कॉलेज की मान्यता पर स्थिति स्पष्ट हुई। अब आयुष मंत्रालय ने उन कॉलेजों की सूची अपलोड की है जिनके इस सत्र में आवेदन खारिज हुए हैं। इनमें बीएएमएस की 60-60 सीटें हैं। जिनमें स्टेट कोटा व ऑल इंडिया कोटा की 30-30 सीट हैं।
विज्ञापन


इन कॉलेजों को नहीं मिली मान्यता
बिहाईव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सेंट्रल होपटाउन, देहरादून
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की
हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, श्यामपुर
श्रीमति पूर्णादेवी मेमोरियल ट्रस्ट दून इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, सहसपुर
बिशंबर सहाय आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed