फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेसियों ने उपवास रखकर सीपीयू के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने उपवास रखकर सीपीयू के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 03 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने उपवास रखकर सीपीयू के खिलाफ किया प्रदर्शन
हरिद्वार। हस्ताक्षर अभियान को जारी रखते हुए कांग्रेस के आईटी विभाग के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने उपवास रख आंदोलन किया। उन्होंने राज्य सरकार के साथ शहरी विकास मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या वर्ग के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए रविवार को एआईसीसी डॉ. संजय पालीवाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने शहर की जनता के उत्पीड़न पर भाजपा की खामोशी पर सवाल उठाते हुए ने कहा कि छात्रों और महिला को भी सीपीयू नहीं बख्श रही है। भाजपा नेता मूकदर्शक बनकर जनता के उत्पीड़न का तमाशा देख रहे है। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से इनकी तानाशाही के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। आईटी के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी और कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर में बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था चौपट है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंटक नेता राजवीर चौहान व प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तौगी, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष चौहान, शहर अध्यक्ष विमला पांडे, बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर व जितेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, राजीव चौधरी, तरुण नैयर, रामविशाल देव, ठाकुर रतन सिंह, एमडी शर्मा, अरशद ख्वाजा, रवि बहादुर, सचिन अग्रवाल, सुनील कुमार, दिनेश पुंडीर, आकाश भाटी, वसीम सलमानी, रोहित नेगी, कैलाश भट्ट, अथर अंसारी, सुहैल अख्तर, दीप बिष्ट, नितिन यादव, राजेश तिवारी, राकेश, प्रेम शर्मा, रविश ठाकुर, शिखा शर्मा, सुनील अग्रवाल, नेहा सक्सेना, वेद प्रकाश, दिलशाद, फारुख हसन, कैलाश चंद सिरोही, पंकज शिव नारायण, वेद प्रकाश, आरके सिंह, महेश पंजवानी, मनोज ठाकुर, गौरव, राजू, प्रकाश, दीनू, हरिद्वारी लाल, समीर अंसारी, विशाल सबरवाल, दिलजीत सिंह, ईश्वर लाल गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह, नलिनी, सुनीता, अनुराधा, शशि शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed