{"_id":"5b6613774f1c1b9f3e8b5393","slug":"31533416311-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में भी खुलेगा ओआरएस ‘कोना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में भी खुलेगा ओआरएस ‘कोना’
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पतालों में भी खुलेगा ओआरएस ‘कोना’
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बरसात के सीजन में डायरिया से बच्चों को बचाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने इंटेंसीफाइड डायरिया कंट्रोल प्रोग्राम (आईडीसीपी) पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय ने निर्देशित किया गया है कि सीएचपी, पीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों में तत्काल ओआरएस कार्नर खोल दिए जाएं। दूसरी ओर एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियोें के साथ बैठक की है। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि डायरिया न फैलने पाए, इसके लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। विभागीय स्तर पर विशेष टीमों का गठन करने के साथ ही जहां से बीमारियों के फैलने की सूचनाएं मिलें, वहां तत्काल बचाव की व्यवस्था की जाए।
एसीएमओ का कहना है कि वह स्वयं ओआरएस कार्नर की जांच करेंगे। यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में ओआरएस कार्नर के अलावा आशा कार्यकर्त्रियों व एएनएम के जरिये पांच साल से कम उम्र के बच्चों वाले सभी परिवारों को ओआरएस मुफ्त में वितरित किया जा रहा है।