फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भइया! आखिर ये दीवार टूटती क्यों नहीं...

भइया! आखिर ये दीवार टूटती क्यों नहीं...

Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
भइया! आखिर ये दीवार टूटती क्यों नहीं...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भइया! आखिर ये दीवार टूटती क्यों नहीं... एक टीवी विज्ञापन की यह पंक्ति बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सबकी जुबान पर आ गई। दरअसल, अतिक्रमण कर एक इतनी मजबूत दीवार बनाई गई थी, जिसे दो जेसीबी भी करीब 15 मिनट तक मशक्कत करने के बावजूद तोड़ नहीं पाईं। इसके बाद दीवारों को छोड़कर अन्य अतिक्रमण ढहाए गए।
बृहस्पतिवार को रिस्पना पुल के पास अभियान शुरू करने के बाद एक जेसीबी की मदद से तीन अतिक्रमण को ढहाया गया। इसके बाद एक निर्माणाधीन परिसर की दीवार तोड़ने को प्रयास किया, लेकिन जेसीबी से दीवार टूटी नहीं। इसके बाद दूसरी जेसीबी मंगवाई गई। दोनों जेसीबी करीब 15 मिनट तक प्रयास करने के बावजूद दीवार नहीं टूटी। टास्क फोर्स ने हर तरह से दीवार तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने निर्माणाधीन परिसर तक पहुंचने के लिए नाली के ऊपर बनाए गए रैंप को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भी नहीं टूटा। जेसीबी की मदद से उसकी बुनियाद को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। इस प्रयास में सड़क का बड़ा हिस्सा और नाली जरूर टूट गई। इसके बाद टीम को अभियान रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि ड्रिल मशीन और कटर की मदद से कंक्रीट की दीवार और रैंप तोड़कर अतिक्रमण हटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed