फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्लानिंग में दिखी कमी, जाम से जूझे लोग

प्लानिंग में दिखी कमी, जाम से जूझे लोग

Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्लानिंग में दिखी कमी, जाम से जूझे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन की प्लानिंग में कमी के चलते सहारनपुर रोड पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस फोर्स को जाम खुलवाने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर वाहनों के दबाव के चलते छोटे बच्चे और महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आमतौर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान सड़क की एक लेन पर पूरा करने के बाद ही दूसरी लेन में चलाया जाता है, लेकिन बृहस्पतिवार को सहारनपुर रोड पर प्रशासन का अंदाज जुदा था। कार्रवाई के लिए मंडी चौक से मनभावन वेडिंग प्वाइंट तक की सड़क को तीन हिस्सों में बांटा गया था। टीम ने पहले मंडी चौक से विशाल मेगामार्ट के सामने तक अप लेन (सहारनपुर से दून की ओर) के अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद मशीनों को डाउन लेन पर ले जाया गया। यहां दोबारा से मशीनें विशाल मेगा मार्ट से मंडी चौक तक गईं और अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

इसके बाद अप लेन के दूसरे हिस्से में अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की इसी प्लानिंग के चलते इस दूरी में कई बार जाम की स्थिति बनी। आधे से ज्यादा सड़क चार जेसीबी ने कब्जा जमाया हुआ था। इसके कारण वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिला। ब्राह्मण वाला खाला की ओर से आते हुए वाहनों को भी निकलने में खासी परेशानी हुई। अगर पहले पूरे अप लेन और फिर डाउन लेन में अतिक्रमण हटा जाता तो शायद लोगों को कम परेशानी होती। हालांकि, इस दौरान सीओ डालनवाला जया बलूनी, इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बाकायदा ट्रैफिक ड्यूटी का निर्वहन कर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो
तोड़फोड़ से लगा जाम, लोगों को चलना पड़ा पैदल
देहरादून। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के पहले दिन ही तोड़फोड़ की वजह से लंबा जाम लगा। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले चरण में रिस्पना क्षेत्र में प्रशासन की जेसीबी ने अवैध कब्जे तोड़े। इसके चलते रिस्पना चौक से धर्मपुर जाने वाले रास्ते में चौपहिया वाहनों पर रोक थी। रूट डायवर्जन के चलते रिस्पना से घंटाघर जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी हुई। वाहन न मिलने के कारण कई लोग पैदल ही रास्ता तय करते नजर आए। जगह-जगह जेसीबी की तोड़फोड़ के चलतेे किसी दुघर्टना से बचाव के मद्देनजर ट्रैफिक फव्वारा चौक से संचालित किया गया। हालांकि, दोपहिया वाहनों को धीरे-धीरे इसी रूट से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed