{"_id":"5b33f6b34f1c1b64068b8951","slug":"31530132147-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कुमाऊं में हो सकती है भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कुमाऊं में हो सकती है भारी बारिश
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल के ज्यादातर क्षेत्रों में भी मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जून की शाम तक बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद अगले कुछ दिन में मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे कुमाऊं में बहुत भारी बारिश हो सकती है।