फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा रक्तदाताओं का कारवां

दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा रक्तदाताओं का कारवां

Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा रक्तदाताओं का कारवां
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे रक्तदान महाभियान में बड़ी संख्या में शहरवासी जुड़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ों लोग शपथ-पत्र भरकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान का संकल्प ले रहे हैं। बुधवार को भी अलग-अलग संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 1800 लोगों ने शपथ-पत्र भरकर रक्तदान का संकल्प लिया।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न संस्थाओं ने शहर के अलग-अलग स्थानों लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी ने शिखर कोचिंग सेंटर, महाराजा अग्रसेन चौक में लोगों से शपथ-पत्र भरवाए। इसमें सुमित कुमार, गणेश चंद्र, शुभम, रोहित, हैप्पी समेत अन्य ने सहयोग दिया। ईसाई समाज कल्याण समिति ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। समिति के सुरेंद्र कुमार, सूरज शाह, राजेंद्र मसीह, प्रियंका, अंजली, अमित, अंकित ने सहयोग किया। अन्नपूर्णा रोटी बैंक और संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से एमकेपी महाविद्यालय, ड्रेस प्वाइंट, जीवन कोचिंग सेंटर, रिस्पना पुल, पित्थूवाला, मेहूंवाला, सेवलाकलां, दून एनक्लेव समेत कई क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें हर्ष चौहान, आयुष चौहान, अभिषेक, विनय विक्रांत, युवराज, इशु, दिनेश, एसके त्यागी व मुकुल शर्मा शामिल रहे। मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में लोगों से शपथ-पत्र भरवाए। जन जागरण अभियान समिति की ओर से राजपुर रोड क्षेत्र, एस्लेहॉल, कनक चौक, परेड मैदान, सुभाष रोड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के संस्थापक स्वप्निल सिन्हा ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनसे रक्तदान के लिए शपथ-पत्र भरवाए। इसमें अंजली सेमवाल, प्रियंका महर, तृप्ति नेगी, शिखा शर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

---------
आज होटल रमाडा और चंद्रबनी में करें रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्तिवार को चकराता रोड स्थित होटल रमाडा में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर में होटल स्टाफ के साथ ही अन्य लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। इसके अलावा चंद्रबनी स्थित शिवालिक मंडल कार्यालय में भी रक्तदान शिविर आयोजित होगा। मंडल के अध्यक्ष सुखबीर बुटोला ने बताया कि रक्तदान में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम सहयोग करेगी। इसके अलावा डीएवी पीजी कॉलेज, बलूनी क्लासेस, अविरल क्लासेस, उत्तरांचल पीजी कॉलेज, डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, पूर्व माध्यमिक आवासीय विद्यालय, बंजारावाला, रायपुर, सोशल एंड पॉलिगन ग्रुप, समीक्षा इंडस्ट्रीज, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 जून को प्रेमनगर आईफा जोन में रविंद्र शाह की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही गुरुद्वारा दिलाराम बाजार में भी गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। प्रधान अमर सचदेवा ने बताया कि समूह साध संगत के सहयोग से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर लगेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रक्तदान में सहयोग करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आप भी लें रक्तदाता बनने का संकल्प
अगर आपने आज तक रक्तदान नहीं किया है तो अमर उजाला फाउंडेशन के महा अभियान में आप भी रक्तदाता बनने का संकल्प ले सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला में एक शपथ पत्र प्रकाशित किया जाएगा। इसे भरकर आप उसका फोटो हमें व्हाट्स एप करने के साथ ही अमर उजाला कार्यालय में भी जमा करा सकते हैं। आपके इस संकल्प की जानकारी सभी ब्लड बैंकों को उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर आप ब्लड डोनेट करने आ सकें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क कर सकते हैं।
-- शपथ पत्र
मैं................................इंसानियत की शपथ लेते हुए वचन देता हूं कि जब भी कभी, किसी को रक्त की जरूरत होगी, मैं स्वयं के खर्चे पर, बिना किसी लोभ-लालच के जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर रक्तदान करूंगा। मैं इस महाभियान को निरंतर गति देने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सतत प्रयासरत रहूंगा।


ब्लड ग्रुप......................
मोबाइल नंबर.................
ई-मेल एड्रेस..................

हस्ताक्षर
.........................................
दिनांक

सहयोगी ब्लड बैंक : श्री महंत इन्दिरेश ब्लड बैंक, आईएमए ब्लड बैंक, एचआईएचटी ब्लड बैंक, दून अस्पताल ब्लड बैंक।
सहयोगी संस्थाएं : रोटरी क्लब, अमूल्य जीवन संस्था, विकास फाउंडेशन, एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ, स्पॉटलाइट, जनजागरण अभियान समिति।
(यह शपथ पत्र भरकर आप हमें -------पर इर्-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा शपथ-पत्र को भरकर उसका फोटो हमें 9760757378 पर वॉट्सएप कर सकते हैं। अपना शपथ पत्र आप हमें अमर उजाला, शेड-2, इंडस्ट्रियल एरिया, पटेलनगर में डाक अथवा खुद आकर जमा करा सकते हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed