{"_id":"5b16f87e4f1c1ba06e8b69dd","slug":"31528232062-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या पर भड़के लोग
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
एडीबी की लापरवाही की वजह से पानी की समस्या से जूझ रहे शिवाजी मार्ग के लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कौलागढ़ स्थित एडीबी कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को कांवली रोड स्थित शिवाजी मार्ग के दर्जनों लोग कौलागढ़ स्थित एडीबी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि पिछले दो माह पहले क्षेत्र में नई लाइन डाली गई थी और उससे क्षेत्र के लोगों को कनेक्शन दिये गए। पानी का प्रेशर कम होने की वजह से घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को भी ठीक नहीं कराया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। आरोप लगाया कि समस्या के लिए फोन करने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान लोगों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही। इस मौके पर अल्पना, गीता, माला, कश्मीर कौर, किशनदेई, शीला, रीता, लीला देवी, सोनिया देवी, माया देवी, गीता, पन्ना सिंह, देवी दयाल, दीपक सैलबान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।