{"_id":"5af20d824f1c1b85028b8c58","slug":"31525812610-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट में चार दिन बाकी, मॉक टेस्ट से करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट में चार दिन बाकी, मॉक टेस्ट से करें तैयारी
Updated Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विधि दाखिलों की कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में अब केवल चार दिन बाकी हैं। 13 मई को होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में मॉक टेस्ट से तैयारी काफी कारगर साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा में सबसे अहम रोल समयबद्धता का होता है। अगर समय रहते आपने सभी प्रश्न हल कर लिए तो ठीक है, नहीं तो मुश्किल होगी।
क्लैट से देशभर में 2342 लॉ की सीटें भरी जाएंगी। इसमें ऑल इंडिया कोटे की 1480, राज्य कोटे की 604, विशेष श्रेणी की 258 सीटें शामिल हैं। इस साल क्लैट का आयोजन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज, कोचि, केरल की ओर से कराया जा रहा है। लॉ प्रेप दून के निदेशक एवं परीक्षा विशेषज्ञ एसएन उपाध्याय के मुताबिक इस परीक्षा के लीगल एप्टीट्यूड सेक्शन में गत तीन वर्षों से अभ्यर्थियों के लिए कोई न कोई सरप्राइज फैक्टर आता है। इसलिए अंतिम समय में लीगल रीजनिंग पर फोकस करने की जरूरत है। इसके अलावा जनरल नॉलेज के सेक्शन में तीन वर्षों के करेंट अफेयर्स पर ज्यादा सवाल पूछे गए हैं। इसलिए इस पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है जबकि स्टेटिक जीके के प्रश्न कम आने की संभावना है। अंग्रेजी में वॉकेबुलेरी, एनालॉग, कांप्रिहेंसन पर फोकस रखने की जरूरत है। गणित और लॉजिकल रीजनिंग में शॉर्ट ट्रिक्स सीखना होगा। उन्होंने बताया कि अपनी प्रैक्टिस में समय प्रबंधन का पूरा ख्याल रखें। जितनी देर भी प्रैक्टिस करें, घड़ी की सुईयों से मिलान कर मॉक टेस्ट हल करें तो बेहतर होगा।