फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जरूर, पर भगवान नहीं : गोदियाल

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जरूर, पर भगवान नहीं : गोदियाल

Sun, 29 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जरूर, पर भगवान नहीं : गोदियाल
केदारनाथ। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, पर भगवान नहीं। केदारनाथ धाम में शिव स्वयं विराजमान हैं, ऐसे में वहां मंदिर की दीवारों पर लेजर शो के जरिए शिव के अनेक रूप दिखाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

गोदियाल ने कहा कि यदि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार केदारनाथ को इतना प्रचारित-प्रसारित करना चाहती है, तो वह इस लेजर शो को दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़े महानगरों में कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी सीधे निशाना साधा। कहा कि प्रदेश सरकार मोदी को भगवान का दर्जा दिलाने के लिए आतुर है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण लेजर शो के बीच में मोदी पर पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री है। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत का कहना है कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यहां भगवान समाधि में लीन हो जाते हैं, लेकिन जिस तरह से मंदिर के कपाट खुलने से करीब एक हफ्ते पूर्व से लेजर शो का धाम में ट्रायल किया जा रहा था, वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

शिव की महिमा को दिखाया
केदारनाथ। शनिवार को लेजर शो के माध्यम से भगवान आशुतोष की महिमा के बारे में बताया गया। आराध्य कहां किस रूप में विराजमान है, यह शो के जरिए मंदिर की दीवार पर उकेरी जा रही आकृतियों से बताया जा रहा है। शो में साथ ही केदारनाथ सहित अन्य ज्योतिर्लिंगो और शिव के मठ-मंदिरों के बारे में भी बताया गया। इस आयोजन के लिए मंदिर परिसर के पास ही इंतजाम किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed