{"_id":"5ae2340c4f1c1b9d098b6a46","slug":"31524773900-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्हम और डीआईएस ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेल्हम और डीआईएस ने जीते मुकाबले
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कसिगा स्कूल मैदान में खेली जा रही पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में कसिगा स्कूल ने वेल्हम ब्वॉयज को सात रन और आर्यन स्कूल ने डीआईएस को 12 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में बृहस्पतिवार को कसिगा स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ के 36 और प्रियांशु के 25 रनों की बदौलत 130 रन बनाए। वेल्हम के पवित सिंह ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी वेल्हम ब्वॉयज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी। राजवीर ने सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली। कसिगा के पीयूष और मानव ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे मुकाबले में आर्यन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करन के 50, यश गुप्ता के 33 और सजल गुप्ता के 25 रनों की मदद से 180 रन बनाए। डीआईएस के अभिनव ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआईएस की टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट पर 168 रन ही बना सकी। पारसिल गर्ग ने 86 और आयुष थपलियाल ने 35 रनों की पारी खेली। आर्यन के हर्ष ने दो विकेट चटकाए।