फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोबाइल कंपनी के एचआर हेड को तीन घंटे बनाया बंधक

मोबाइल कंपनी के एचआर हेड को तीन घंटे बनाया बंधक

Sat, 24 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी के एचआर हेड को तीन घंटे बनाया बंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित एक चाइनीज मोबाइल कंपनी के ऑफिस में शुक्रवार को एचआर हेड को कर्मचारियों ने तीन घंटे बंधक बनाए रखा। इस दौरान गढ़वाल के 100 से अधिक सेल्स प्रमोटर्स ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर बीते दो वर्षों से वेतन बढ़ोतरी न करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों के आक्रोश को देख कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, सीईओ मौके से भाग निकले। उधर, देर शाम तक कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बातचीत जारी थी।
राजपुर रोड पर गांधी पार्क के सामने एक मोबाइल कंपनी के ऑफिस में पूरे गढ़वाल रीजन के 100 से अधिक कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों से वेतन बढ़ोतरी की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने बीते दो साल से उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है। जबकि जनवरी महीने से कर्मचारियों का वेतन भी कम आ रहा है। अवकाश को लेकर भी कंपनी की पॉलिसी साफ नहीं है। पूछने पर बताया जाता है कि कंपनी के पास कर्मियों की छुट्टी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को 60 प्रतिशत का टारगेट दिया जाता है। जो भी कर्मचारी इसे पूरा नहीं करता, उसका उत्पीड़न किया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन बगैर किसी सूचना के नई नीति लागू कर देता है, इतना ही नहीं वेतन भी काट देता है। जिसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। उनके मुताबिक वह जब वेतन बढ़ोतरी को लेकर सेल्स मैनेजर विजय बडोनी से मिले तो उन्होंने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी। जिसके बाद उनका पारा हाई हो गया। सभी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कंपनी के एचआर हेड रेंबो को बंधक बना लिया। प्रबंधन मान-मनोव्वल पर कर्मचारी वार्ता को तैयार हुए। देर शाम तक प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच वार्ता जारी थी। प्रदर्शन करने वालों में सादिक फरीदी, अजीम खान, सना समानी, शाहरुख अली, सागर रस्तोगी, मोहित शर्मा, फिरोज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...................
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उच्च प्रबंधन को जानकारी दे दी गई है। उनके द्वारा लिए गए निर्णय के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विजय बडोनी, सेल्स मैनेजर, मोबाइल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
स्टूडेंट वीजा पर काम करते हैं चाइनीज
एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कंपनी में 10-12 चाइनीज कर्मचारी काम करते हैं, जिनका स्टूडेंट वीजा बना हुआ है। बताया कि जनवरी में ऋषिकेश से पकड़ा गया चाइनीज व्यक्ति भी इसी कंपनी का था। वहीं, कंपनी के सीईओ और एचआर हेड के पास ही बिजनेस वीजा है। अन्य कर्मचारी बगैर स्टूडेंट वीजा पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed