{"_id":"5aa6e4414f1c1b71778b508a","slug":"31520886849-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग चौक पर नाले को लेकर फिर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग चौक पर नाले को लेकर फिर बवाल
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
वसंत विहार क्षेत्र में अनुराग चौक पर नाले की मार्किंग को लेकर सोमवार को फिर हंगामा हो गया। नापजोख के लिए मौके पर पहुंची पेयजल निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम का घेराव कर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए नाला डायवर्ट किया गया है, जो गलत है। व्यापारियों ने अधिकारियों से दो-तीन दिन की मोहलत मांगी। डीएम के बैठक के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। इसके बाद मार्किंग कर टीम भी वापस लौट गई।
सोमवार शाम को पेयजल निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम अनुराग चौक स्थित नाले पर नापजोख के लिए पहुंची। सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और टीम की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नाला काफी पुराना है। पूर्व में संबंधित व्यक्ति की ओर से डीपीआर तैयार कर नगर निगम भेजा गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया। पिछले वर्ष भी नाला निर्माण को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद संबंधित व्यक्ति हाईकोर्ट गया।
हाईकोर्ट ने उसके पक्ष में आदेश जारी कर प्रशासन और संबंधित महकमे को नाला निर्माण कराने का आदेश दिया। व्यापारियों ने नापजोख कर रहे अधिकारियों से दो-तीन दिन की मोहलत मांगी। उनका कहना था कि नाला निर्माण के विरोध में वे भी हाईकोर्ट जाएंगे। वहीं, एसडीएम प्रत्यूष सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही नाले का नापजोख किया जा रहा है। इसके बाद नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। व्यापारी अमित पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जल्द व्यापारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। मौके पर रमेश ओबेराय, रमेश चंद झा, मयंक ओबेराय, रवि सिंह, गौरव सिंघल, अमृत लाल भाटिया, रवि, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।