फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामने आई कांग्रेसियों की गुटबाजी: भट्ट

सामने आई कांग्रेसियों की गुटबाजी: भट्ट

Fri, 02 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सामने आई कांग्रेसियों की गुटबाजी: भट्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा महानगर के अंतर्गत सभी विधानसभाओं, मंडलों एवं मोर्चा और आजीवन सहयोग निधि प्रभारियों की गुरुवार को बैठक हुई। महानगर क्षेत्र से आजीवन सहयोग निधि के एक करोड़ 75 लाख रुपये के चेक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपे गए।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल कहा कि 51 लाख से अधिक के चेक एकत्र कर रायपुर विधानसभा सबसे आगे है। देहरादून, कैंट विधानसभाओं ने 42-42 लाख रुपये के चेक जमा कराए गए हैं। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने भी छह-छह लाख रुपये से अधिक राशि के चेक जमा कराए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की मदद से पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहयोग ले रही है। आजीवन सहयोग निधि संग्रह पर कांग्रेस आरोप तो लगा रही है, लेकिन जनता के बीच जाने की उसकी हिम्मत नहीं है। असफल मोटरसाइकिल रैली कर अपनी पोल खोलने का काम कर रही है। रैली में वरिष्ठ नेताओं की गुटबाजी और मनमुटाव आम जनता के सामने खुलकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा 10 फरवरी को आजीवन सहयोग निधि संग्रह महाभियान पूर्ण कर लिया जाएगा। 11 फरवरी को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल को पूरे प्रदेश से एकत्रित राशि भेंट की जाएगी। प्रदेश के आजीवन सहयोग निधि प्रभारी एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि महाअभियान के दौरान जनता एवं कार्यकर्ताओं के एक से बढ़कर एक प्रेरक प्रसंग सामने आए हैं। प्रसंगों को संकलित कर प्रेरणादायक पुस्तक तैयार की जा सकती है।

बैठक में महामंत्री एवं विधायक खजान दास, आजीवन सहयोग निधि महानगर के प्रभारी पुनीत मित्तल, महानगर संयोजक सुशील गुप्ता, मंडल प्रभारी सीताराम भट्ट, आरएस परिहार, मानिक निधि शर्मा, विनोद सिंह, त्रिलोक सिंह बिष्ट, विजय गुप्ता, विजेंद्र थपलियाल, राजपाल पयाल, विनोद शर्मा, गोपालपुरी, अनुज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, राजेश शर्मा, हरीश कोहली, डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, राजेश कांबोज, अनंत सागर, विशाल गुप्ता, पूरन सिंह नेगी, सुखबीर बुटोला, पूनम नौटियाल, मोर्चा अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, श्याम पंत और रईस खान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed