{"_id":"5a53d14e4f1c1b47198b5aab","slug":"31515442510-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट के नतीजे जारी, 26 को 99 से ऊपर परसेंटाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैट के नतीजे जारी, 26 को 99 से ऊपर परसेंटाइल
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
देश की सबसे बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के नतीजे जारी हो गए। उत्तराखंड में 26 छात्रों ने 99 से ऊपर परसेंटाइल हासिल किया। परीक्षा में एक बार फिर दून, रुड़की और पंतनगर के युवाओं ने कामयाबी का परचम फहराया है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश में तीन छात्र सर्वाधिक 99.97 परसेंटाइल के साथ सबसे ऊपर थे।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे कैट के नतीजे जारी हुए। कुछ देर वेबसाइट हैंग हुई लेकिन फिर नतीजे खुलकर सामने आ गए। अब तक सामने आए परिणामों में रुड़की के ऋषभ मालू, अर्पित अग्रवाल और वरुण पुनिया सर्वाधिक 99.97 परसेंटाइल के साथ पहले स्थान पर थे। इसके बाद शिशिर अग्रवाल 99.93 परसेंटाइल के साथ दूसरे और 99.91 परसेंटाइल के साथ हितेश लोहानी तीसरे स्थान पर थे। खास बात यह है कि शाम होने तक आईआईएम से कॉल आनी भी शुरू हो गई। देहरादून के एशियन स्कूल की छात्रा तान्या कटियार ने 98.03 परसेंटाइल हासिल की। उन्हें आईआईएम अहमदाबाद से कॉल आई है।
...............................
अब तक प्रदेश के शीर्ष 10 छात्र
छात्र का नाम परसेंटाइल
ऋषभ मालू 99.97
अर्पित अग्रवाल 99.97
वरुण पुनिया 99.97
शिशिर अग्रवाल 99.93
हितेश लोहानी 99.91
राकेश गोदारा 99.88
आयुषी बंसल 99.71
कुनाल बंसल 99.66
पलाश चौधरी 99.61
मानव बंसल 99.49
अंकित सहरावत 99.44
मासूम 99.34
.............................
आईआईएम में ए,बी,सी प्राथमिकता
कैट रिजल्ट के बाद अब छात्रों को अपनी प्राथमिकता के हिसाब से आईआईएम से कॉल का इंतजार है। इसमें ए, बी और सी प्राथमिकता होती है। आईआईएम अहमदाबाद सबसे ऊपर, बैंगलोर दूसरे और कोलकाता तीसरी च्वाइस में है। सोमवार की देर शाम अहमदाबाद, बैंगलोर और कोलकाता से कॉल आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
...............................
अकादमिक रिकॉर्ड रखता है मायने
आईआईएम में दाखिले के लिए हर आईआईएम का अपना अलग क्राइटेरिया होता है। कई संस्थानों में अकादमिक रिकॉर्ड (10वीं, 12वीं और स्नातक) भी मायने रखता है। विशेषज्ञ मनुज मित्तल के मुताबिक कई आईआईएम में परसेंटाइल के साथ ही अभ्यर्थी का बीते वर्षों की परीक्षाओं में कम से कम 80 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।