{"_id":"5a415b6f4f1c1b0e788b4f75","slug":"31514232687-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-भविष्य को लेकर चिंतित हैं अतिथि शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-भविष्य को लेकर चिंतित हैं अतिथि शिक्षक
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य को लेकर चिंतित हैं अतिथि शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाल/देहरादून।
माध्यमिक अतिथि शिक्षकों ने सरकार से 31 मार्च 2018 के बाद की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके चलते असमंजस बना हुआ है। इसके अलावा समय से मानदेय न मिलने के चलते शिक्षकों के सामने संकट बना हुआ है।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को कालूमल धर्मशाला में हुई। बैठक में जिलों के पदाधिकारी और ब्लॉकों के अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को 31 मार्च 2018 से पहले अतिथि शिक्षकों की स्थिति को लेकर फैसला करना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो हजारों शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। शिक्षकों ने समय पर वेतन न दिए जाने पर भी नाराजगी जताई। शिक्षकों का कहना है कि भाजपा ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में शिक्षकों के स्थाई समायोजन की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है। बैठक में अध्यक्ष विवेक यादव, संरक्षक विजय पोखरियाल, कोषाध्यक्ष महावीर चौहान, राकेश लाल, प्रवीण ठाकुर, दुर्गा प्रसाद भट्ट, दुर्गा गुनसोला, कविता शर्मा, भुवन, मंगली राम, पंकज, अभिषेक भट्ट, प्रदीप असवाल, सविता लखेड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान दौलत जगूड़ी को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा पंकज नगदली को उपाध्यक्ष बनाया गया है।