फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पवित्र रात में प्रभु यीशु ने लिया जन्म

पवित्र रात में प्रभु यीशु ने लिया जन्म

Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
पवित्र रात में प्रभु यीशु ने लिया जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रात 12 बजते ही शहर के गिरजाघरों में आनंद की वर्षा शुरू हो गई। प्रभु ईसा मसीह के जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस की आवाज गूंजने लगी। घंटियों की मधुर आवाज के साथ लोगों ने प्रभु यीशु की जय-जयकार की। मसीही समाज के लोगों को पादरी ने सुखद समाचार दिया कि प्रभु यीशु ने जन्म ले लिया है। यीशु के जन्म की खबर सुनकर लोगों की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे। प्रभु की शान में लोगों ने देखो जरा, आज खुश है धरा, हाले लुइया-हाले लुइया, प्रेज द लॉर्ड समेत अन्य कैरल्स गाए और गले लगकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।
रविवार को देर रात मसीही समाज के लोग गिरजाघरों में जुटे रहे। कैरल्स गान और केक काटकर क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। सबने ने एक-दूसरे को घर आने का निमंत्रण दिया। रात आठ बजे से ही लोगों का चर्च पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म के सुंदर झांकी सजाई गई थी। ओल्ड सर्व रोड स्थित कैथोलिक सेंट फ्रांसिस चर्च और राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन चर्च में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रात 11.30 बजे कैरल्स गाए गए। 12 बजते ही चर्च में मदर मैरी और प्रभु यीशु की मूर्तियों के सामने से पर्दा हटा और घंटियां बजने लगी। लोग खुशी से नाच उठे।
विज्ञापन

चर्च परिसर में कैंप फायर का इंतजाम था। सभी ने यीशु के जन्म पर केक और काफी का मजा लिया और आतिशबाजी भी की। सेंट फ्रांसिस चर्च के वरिष्ठ पादरी बिशप पैट्रिक नायर ने प्रभु का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु का जीवन हमारे लिए नजीर है। उनके संसार में आते ही प्रेम की बारिश हुई। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संसार को प्रेममय बनाना होगा। फादर वैलेरियन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार में प्रकाश फैलाया। फादर जॉन ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें राह दिखाता है। सेंट फ्रांसिस चर्च में कमल फ्रांसिस और विमल फ्रांसिस व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन चर्च में पादरी पीजे सिंह ने सभी को प्रभु के महान जीवन के बारे में बताया। पादरी हेमंत गुरुंग ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दी। फादर जान मैकले, पादरी पीजे सिंह, दिनेश प्रसाद, पादरी बी सिंह, पादरी निर्मल सिंह, पादरी लेप्चा, एपके राबिनसन समेत अन्य पादरियों के मार्गदर्शन में क्रिसमस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed