फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी के अंधेरे गंगाघाट होंगे रोशन

तीर्थनगरी के अंधेरे गंगाघाट होंगे रोशन

Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी के अंधेरे गंगाघाट होंगे रोशन
तीर्थनगरी के अंधेरे गंगाघाट जल्द होंगे रोशन
विज्ञापन

-- शिवानंद (राम) झूला व लक्ष्मण झूला पुल का भी होगा विद्युतीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । तीर्थनगरी के गंगा घाटों और लक्ष्मण झूला, शिवानंद (राम) झूला पुलों पर विद्युतीकरण योजना का कार्य शुरू हो गया है। जल्द त्रिवेणीघाट से लेकर मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला तक गंगा तट व घाटों के साथ ही झूूला पुल रोशन नजर आएंगे। यहां वर्ष भर जुटने वाले देश-दुनिया के सैलानियों की सुविधा के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना को सेवा टीएचडीसी धरातल पर उतारने जा रही है, जिसका क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। संस्था गंगातटों, घाटों व झूला पुलों पर विद्युतीकरण की इस योजना पर करीब तीन करोड़ की धनराशि खर्च करेगी।
गौरतलब है कि अभी तक तीर्थनगरी ऋषिकेश व तीर्थक्षेत्र मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम,लक्ष्मणझूला तीर्थक्षेत्र में अधिकांश गंगा घाटों पर विद्युतीकरण की व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते रात के समय अंधेरे में डूबे रहने वाले गंगा तटों पर तीर्थाटकों, पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सेवा टीएचडीसी की गंगातटों व झूला पुलों को रोशन करने की इस योजना से देश दुनिया के सैलानियों को सुविधा मिल सकेगी। सेवा टीएचडीसी के इंजीनियरिंग इंचार्ज भानु प्रकाश ने बताया कि संस्था ने ऋषिकेश क्षेत्र के गंगा घाटों और झूला पुलों के विद्युतीकरण योजना पर कार्य शुरू कर दिया है, जिसके तहत ऋषिकेश क्षेत्र में त्रिवेणीघाट, तीर्थक्षेत्र मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला में प्रमुख गंगा घाटों के अलावा लक्ष्मण झूला व शिवानंद (राम) झूला पुल पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्य योजना के प्रथम चरण में लक्ष्मण झूला और शिवानंद (राम) झूला पुल पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। जिसकी शुरुआत लक्ष्मण झूला पुल से कर दी गई है। बताया कि दूसरे चरण में गंगा के प्रमुख घाटों में विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में ऐसे गंगा घाटों को शामिल किया जाना है, जिनमें विद्युतीकरण व्यवस्था नहीं है, बताया कि ऐसे स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि सेवा टीएचडीसी तीन महीने में इस योजना का कार्य पूरा करेगी, जिसमें करीब तीन करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed