फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौ दिन की सरकार से अन्नदाता निराश

सौ दिन की सरकार से अन्नदाता निराश

Sun, 25 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सौ दिन की सरकार से अन्नदाता निराश
रुड़की।
विज्ञापन

भाजपा भले ही सौ दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जश्न मना रही हो, लेकिन त्रिवेंद्र सरकार का अब तक का कार्यकाल किसानों के लिए निराशाजनक रहा। किसानों के लिए चुनावी घोषणाओं में से एक पर भी सरकार खरी नहीं उतर पाई हैं।

त्रिवेंद्र सरकार के सौ दिन पूर हो गए हैं। इस पर भाजपाई जगह-जगह कार्यक्रम कर खुशियां मना रहे हैं। देहरादून में तो विकास कार्यों का बखान करने के लिए एक प्रदर्शनी का आयोजन करने के साथ एक स्मारिका का विमोचन भी सीएम की ओर से किया जा रहा है, लेकिन अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने एक भी काम नहीं किया है। जबकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों से तीन वादे किए थे। इनमें 15 दिन में गन्ना भुगतान एवं कर्ज माफी और बिना ब्याज के लिए फसली ऋण मुहैया कराने की घोषणा की थी। लेकिन इनमें से एक भी वादे पर सरकार ने कोई अमल नहीं किया। आलम यह है कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, तब से शुगर मिलों ने भुगतान ही जारी नहीं किया है। जबकि मिलों पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। कर्ज माफी एवं बिना ब्याज के ऋण के लिए तो अब तक मुख्यमंत्री ने जिक्र तक नहीं किया है। इससे किसानों में रोष है। इसके अलावा रुड़की शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी सरकार ने कोई उपलब्धि भरा महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया है। जिसे उपलब्धि में गिना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed