{"_id":"594aa66f4f1c1baa548b4646","slug":"31498064495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रहरी व ग्राम सेवक घर पर पहुंचाएंगे दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रहरी व ग्राम सेवक घर पर पहुंचाएंगे दवा
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिले में स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी घर तक पहुंचाने के लिए टोल फ्री नंबर 555 नंबर 18001804112 का शुरू की गई है। जिला मुख्यालय में स्थित हिलट्रॉन भवन में डीएम सोनिका ने सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी इस सेवा से मरीजों को मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल यह सेवा चंबा ब्लॉक में शुरू की गई है।
स्वास्थ्य सेवा संबंधी जानकारी घर बैठे प्राप्त करने के लिए बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर 555 और अन्य नेटवर्क के उपभोक्ता 18001804112 पर कॉल कर चिकित्सा सेवा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया कि केंद्र सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक कार्य करेगा, जिसमें चार फार्मासिस्ट के अलावा दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिला समन्वयक और कार्यक्रम प्रबंधक तैनात रहेंगे। डीएम ने कहा कि केंद्र को और व्यवस्थित किया जाएगा। इस केंद्र को सफलता मिलती है, तो अन्य ब्लॉकों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने केंद्र में तैनात कर्मियों से कहा कि मरीज की बीमारी के अनुरूप संबंधित क्षेत्र के चिकित्सक से राय लेकर ग्राम प्रहरी, ग्राम सेवक के माध्यम से दवा संबंधित व्यक्ति को पहुंचाएंगे।