{"_id":"5e4b9a9db7b3c6acb2c29c39c31688c8","slug":"312-head-master-met-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"312 हेडमास्टरों को मिला स्कूल, कुछ दुर्गम कुछ सुगम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
312 हेडमास्टरों को मिला स्कूल, कुछ दुर्गम कुछ सुगम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवक्ता और सहायक अध्यापक से हेडमास्टरों के पदों पद पदोन्नति के बाद 312 हेडमास्टरों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें कुछ को सुगम तो कई दुर्गम विद्यालयों में भेजे गए हैं। शिक्षा विभाग की वेबसाइट में किसे कौन सा विद्यालय आवंटित हुए इसकी सूची देखी जा सकती है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से हेड मास्टरों के पदों के लिए डीपीसी और काउंसलिंग के बाद पदस्थापना सूची जारी की गई है। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है जब तैनाती से पहले प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों से स्कूलों के लिए विकल्प मांगे गए। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि इन शिक्षकों से रिक्त हुए पदों पर प्रमोशन से आने वाले शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें शिक्षा विभाग में प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के कई पद रिक्त हैं। इन पदों को जल्द भरा जा सके इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से विभाग को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सीएम के आदेश के बाद प्रिंसिपलों के पदों पर पदोन्नति के लिए पांच साल की सेवा के मानक में छूट दी गई।
विज्ञापन
यह है विभाग की वेबसाइट
schooleducation.uk.gov.in