फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   300 villages did not migrate

अफसरों की 'जिम्मेदारी' तीन सौ गांवों पर पड़ी भारी

Tue, 10 Dec 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Dec 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
300 villages did not migrate

जून में आई आपदा के बाद रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के करीब 300 गांवों को विस्थापित किया जाना है।

विज्ञापन


पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज

इन गांवों को दूसरी जगह बसाने के लिए जमीन चिह्नित करने की जिम्मेदारी प्रभारी वन अधिकारी (डीएफओ) और संबंधित जिलाधिकारियों को दी गई थी। लेकिन दोनों अफसर मामले में अभी तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन


तीन सौ गांव के लोग हैं परेशान
इन अफसरों की सुस्ती का खामियाजा तीन सौ गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लगभग 300 गांवों को विस्थापित करने के लिए शासन, प्रशासन और जंगलात महकमे को निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक


सबसे अहम भूमिका जिला प्रशासन और जंगलात महकमे की थी, क्योंकि सिविल सोयम और वन पंचायतों की जमीनों पर इन गांवों को विस्थापित किया जाना था। इस संबंध में मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और जंगलात महकमे को पत्र भेजा था।

इससे पहले और बाद में प्रमुख वन संरक्षक डॉ. आरबीएस रावत ने भी संबंधित प्रभागीय वन अधिकारियों और जिलाधिकारियों को दो बार पत्र भेजे थे।

विस्थापन अधर में लटका

लेकिन डीएफओ और संबंधित जिलों के डीएम की लापरवाही की वजह से अभी तक जमीन के चिह्निकरण की प्रक्रिया भी आरंभ नहीं हो पाई है। ऐसे में इन गांवों का विस्थापन अधर में लटक गया है।

पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य

प्रभागीय वन अधिकारियों को प्रमुख वन संरक्षक की ओर से कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। डीएम से तालमेल बनाकर जमीन चिह्नित की जानी है, लेकिन अभी तक कोई सूची उपलब्ध नहीं हो पाई है। सूची उपलब्ध होने के बाद भूमि स्थानांतरित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाना है।
- राजेंद्र महाजन, नोडल अधिकारी और अपर प्रमुख वन संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed