फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   300 trap cameras will monitor tigers

300 ट्रैप कैमरों से होगी बाघों की निगरानी

Wed, 03 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
300 trap cameras will monitor tigers
देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व के पूर्वी क्षेत्र के बाघों की निगरानी और शिकारियों पर नजर रखने के लिए 250 अतिरिक्त ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। टाइगर रिजर्व अधिकारियों के मुताबिक ट्रैप कैमरे रामगढ़, बेरीवाड़ा, चिल्लावाली, धौलखंड, और कासरों जैसे रेंजों में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह के अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व के पूर्वी क्षेत्र में बाघों की संख्या बेहद कम है। आंकड़ों के अनुसार टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में कुल 38 बाघ-बाघिन हैं। वहीं पूर्वी क्षेत्र में इनकी संख्या महज दो है। बाघों की जनसंख्या असंतुलन को दूर करने के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के आदेश पर जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से दो बाघ और तीन बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व लाने की योजना है। पहले चरण में एक बाघ और एक बाघिन को लाया जा चुका है। इन बाघों की निगरानी के लिए पूर्व क्षेत्र में 50 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। अब 250 अतिरिक्त ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि बाघों की निगरानी के साथ ही शिकारियों पर भी पैनी नजर रखी जा सके। फिलहाल अधिकारियों की अगुवाई में विभागीय टीमें लगातार गश्त करती हैं। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी वन्यजीवों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed