फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 lakhs to be recovered from building tax defaulters in 15 days

Dehradun News: 15 दिन में भवन कर बकायेदारों से वसूलने हैं 30 लाख

Fri, 15 Mar 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
30 lakhs to be recovered from building tax defaulters in 15 days
मौजूदा वित्त वर्ष समाप्त होने में केवल 15 दिन शेष बचे हैं। भवन कर संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगरपालिका को 31 मार्च से पहले 30 लाख रुपये की वसूली करनी होगी। इसके लिए बकायेदारों को अंतिम नोटिस भेज दिया गया है। वहीं, पालिका प्रशासन ने भवन कर न जमा करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आरसी काटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन




वित्त वर्ष 2022-23 में नगर पालिका प्रशासन ने 46 लाख रुपये का भवन कर संग्रह किया था। बीते वर्ष पालिका ने शहर की जियो मैपिंग करवाई थी। इस दौरान नगरपालिका के रिकार्ड में 100 नए व्यवसायिक भवन दर्ज हुए थे। भवनों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद नगरपालिका ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भवन कर संग्रह का लक्ष्य बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर कर दिया था।
विज्ञापन




अब वित्त वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक 40 लाख रुपये ही कर एकत्र हुआ है। हालांकि, मार्च माह में सबसे अधिक कर संग्रह होता है। नगर पालिका ने 30 बड़े बकायेदारों को भवन कर जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया था। इनमें से 15 ने कर जमा करवा दिया था। अब 15 बकायेदार ऐसे हैं, जिनपर 10 से 80 हजार रुपये तक का भवन कर का बकाया है। नगरपालिका प्रशासन को उम्मीद है कि 31 मार्च तक सभी बड़े बकायेदार भवन कर जमा करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वित्त वर्ष 2023-2024 में भवन कर संग्रह के लिए 70 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 40 लाख रुपये का कर संग्रह कर लिया गया है। बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। 31 मार्च तक भवन कर जमा न करने वाले बकायेदारों की आरसी काटी जाएगी।

मोहित पाठक, कर एवं राजस्व अधीक्षक, नगरपालिका विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed