फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 Bigha construction built in illegal plotting in Vikas Nagar demolished

Dehradun News: विकासनगर में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त

Wed, 16 Oct 2024 05:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
30 Bigha construction built in illegal plotting in Vikas Nagar demolished
अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। टीम ने हरबर्टपुर में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार को हरबर्टपुर क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी में अवैध प्लॉटिंग में निर्माण की शिकायत मिली थी। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ भगत सिंह कॉलोनी पहुंचे। वहां अंकित चौहान नाम के व्यक्ति की ओर से प्लॉटिंग में पक्की सड़क और मकानों की नींव का निर्माण किया जा रहा था। व्यक्ति ने प्लॉटिंग का ले आउट पास नहीं करवाया गया था। सहायक अभियंता ने बताया कि टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण तोड़ दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पूरी पड़ताल के बाद किसी प्लॉटिंग में प्लॉट खरीदने की अपील की। टीम में जेई मनवीर पंवार, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी, अमरलाल और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed