फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   29 house owners' invoices

Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 29 मकान मालिकों के चालान

Mon, 02 Jun 2025 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
29 house owners' invoices
विकासनगर कोतवाली और सहसपुर थाना पुलिस ने बाहरी राज्यों के लोगों के सत्यापन के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 29 मकान मालिकों के चालान कर 2.90 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। 20 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। 25 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए। अभियान के दौरान कुल 530 लोगों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार को विकासनगर के ढकरानी, गोलघर, पांवटा रोड, कोर्ट रोड और भीमावाला में पुलिस ने बाहरी राज्यों के 300 लोगों के सत्यापन किए। सात मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। उनके 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। बताया कि 10 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया क्षेत्र के शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला सभावाला, सिंहनीवाला में 230 लोगों के सत्यापन किए गए। किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 22 मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। 15 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए। एसपी देहात रेणु लोहानी ने बताया कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान जारी रहेगा। बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed