{"_id":"6849e2cc8d49a40b940d61b0","slug":"2879-passengers-left-for-yamunotri-and-gangotri-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-713734-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 2879 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 2879 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री रवाना
Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे और कटापत्थर चेक पोस्ट से 2879 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। वहीं, हरर्बटपुर और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 183 वाहनों के ट्रिप और ग्रीन कार्ड की जांच हुई। हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्र पर 1317 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया। एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 68 और कटापत्थर चेक पोस्ट पर 115 वाहनों के ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच की गई। हरबर्टपुर चेक पोस्ट से 1196 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1683 यात्रियों ने यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए यात्रा शुरू की। हरबर्टपुर बस अड्डे पर 1205 और नया गांव पेलियो पर 112 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना ऑफलाइन पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन