फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   28 employees attached to RTO office sent to basic posts

आरटीओ से संबद्ध 28 कर्मचारियों को मूल पदों पर भेजा

Tue, 30 Nov 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
28 employees attached to RTO office sent to basic posts
आरटीओ कार्यालय से संबद्ध 28 कर्मचारियों को वापस उनके मूल पदों और विभागों में भेज दिया गया है। शासन ने कुछ दिन पूर्व संबद्ध कर्मचारियों को उनके मूल पदों और विभागो में वापस भेजने के निर्देश दिए थे। उसके बाद आरटीओ ने शासन को पत्र लिखकर कर्मचारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कर्मचारी न होने के कारण कई काम प्रभावित होंगे, जिसके कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह ज्यादातर कर्मचारी पब्लिक डीलिंग के काम पर लगे हुए हैं। ऐसे में जब तक नए कर्मचारी नहीं आएंगे, कई कामों पर सीधा असर पड़ेगा। यह कर्मचारी राजधानी देहरादून, हरिद्वार, रूड़की, टिहरी, विकासनगर, उत्तरकाशी कार्यालयों में ड्यूटी दे रहे थे। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो दूसरे विभागों से यहां संबद्ध हुए हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो दूसरे विभागों से जुगाड़बाजी कर आए हैं। आरटीओ डीसी पठोई ने कहा कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरटीओ में लगी रही लोगों की भीड़
देहरादून। सोमवार को आरटीओ में कामकाज कराने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। सभी काउंटर पर लोगों की कतार लगी रही है। आरटीओ में अभी 150 लर्निंग और 150 स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बन रहे हैं। उसके अलावा परमिट, फिटनेस के लिए भी बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचे। पठोई के अनुसार, पुराना बैकलॉग खाली किया जा रहा है ताकि लोगों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed