फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   26 teams from different states of the country are

Dehradun News: सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में टीमों के बीच खेले गए रोचक मुकाबले

Wed, 28 Aug 2024 03:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
26 teams from different states of the country are
I
विज्ञापन

I

I
I

Iसीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 26 टीमें शामिलI

मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मेजर ध्यानचंद स्मृति में मसूरी पब्लिक स्कूल में आयोजित सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों के 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

सीनियर बालिका वर्ग में खालसा अकादमी कोलकाता ने बदायूं उत्तर प्रदेश की टीम को 16.0 से हराया। अभिनव हॉकी अकादमी आंबेडकर नगर यूपी ने एसवीएम यमुना नगर हरियाणा की टीम को 3-0 मात दी। केके हॉकी जम्मू की टीम ने बदायूं उत्तर प्रदेश को 11-0 और एचएफबी सोनीपत ने एनआरआई बिहार को 6-0 हराया। खालसा अकादमी कोलकाता ने केके हॉकी जम्मू को 1-0, मनी माजरा हिमाचल ने बदायूं को 17-0, एचएफबी सोनीपत ने एसवीएम यमुना नगर को 4-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन




सीनियर बालक वर्ग में केके हॉकी जम्मू ने कैंट स्टार वाराणसी को 4-0 से हराया। रितुरानी हॉकी अकादमी पटियाला ने अभिनव हॉकी अकादमी को 1-0 पराजित किया। भीलवाड़ा राजस्थान ने एसवीएम यमुना नगर को 1-0, एनआरआई बिहार ने बदायूं को 1-0, एसवीएम यमुना नगर ने एनआरआई पटना को 4-0, बदायूं उत्तर प्रदेश ने अभिनव अकादमी को 3-1 शिकस्त दी। प्रतियोगिता में बिहार, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड सहित अन्य प्रदेशों की 26 टीमें खेल रही हैं। प्रतियोगिता में अंकुश, रजनीश, रिपिन यादव व विशेष पाल ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, सुरेश गोयल, रूप चंद, बिजेन्द्र पुडींर, बीएस नेगी, सौरभ सोनकर, नंदलाल, रफीक अहमद, अजय भंडारी, डाॅ. नीरज सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed