{"_id":"6712bf788bc926b1ba0853a4","slug":"25-lakhs-cheated-in-the-name-of-selling-scrap-of-amitabh-textile-mill-dehradun-news-c-5-1-drn1030-528338-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अमिताभ टेक्सटाइल मिल का कबाड़ बेचने के नाम पर 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अमिताभ टेक्सटाइल मिल का कबाड़ बेचने के नाम पर 25 लाख ठगे
विज्ञापन
I
II- कैंट बोर्ड की अनुमति मिलने का झांसा दिया, दो साल से नहीं लौटाई रकम
I
I
I
Iप्रेमनगर स्थित अमिताभ टेक्सटाइल मिल का कबाड़ बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने इस मिल का हिस्सा खरीदने की बात कहकर सौदा किया। कबाड़ खरीदने के लिए एक अनुबंध किया, जिसके आधार पर 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कहा कि कैंट बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद मिल का शेड और अन्य सामान तोड़कर कबाड़ खरीदा जा सकता है, लेकिन दो साल हो गए न तो कबाड़ बेचा और न ही उनके पैसे लौटाए। अब प्रेमनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
I
I
Iमामले में नेहरू ग्राम के निवासी मुजीबुर रहमान ने एसएसपी से शिकायत की थी। बताया था कि उनके साथी कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करते हैं। वह वर्ष 2022 में खुद को जाट एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बताने वाले चौधरी हरवीर सिंह निवासी बुलंदशहर से मिले। यह मुलाकात अमिताभ टेक्सटाइल मिल में हुई। उन्हें बताया गया कि यह मिल सालों से बंद है और इसका कबाड़ बिक रहा है। इसके बाद यहां पर प्लॉटिंग की जाएगी। अगले दिन जब मुजीबुर रहमान अपने साथी अबरार हुसैन के साथ जाकर मिले तो वहां पर आशा देवी नाम की महिला भी थी।
I
I
I
Iअबरार व उनके साथी ने जब उनसे कागजात मांगे तो बताया कि उन्होंने कंपनी की हिस्सेदारी खरीदी है। इसकी तस्दीक के लिए उन्होंने मिल के मैनेजर एमसी शर्मा से मिलवाया। इसके आधार पर 13 अक्तूबर 2022 को चौधरी हरवीर सिंह, आशा देवी आदि के साथ अनुबंध तैयार किया गया। कुल कबाड़ का सौदा दो करोड़ 70 लाख रुपये में हुआ।
विज्ञापन
I
I
I
Iइसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये एडवांस में भी दे दिए। हरवीर सिंह ने कहा कि कैंट बोर्ड से अनुमति आने के बाद कबाड़ उठाया जा सकता है। मगर, अब तक यहां से कबाड़ नहीं उठाया गया। इन दोनों ने जानबूझकर उनसे ठगी की है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I