फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 complaints filed, eight settled

25 शिकायतें दर्ज, आठ का निस्तारण

Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
25 complaints filed, eight settled
तहसील दिवस पर लोगों की फरियाद सुनते एसडीएम। - फोटो : VIKAS NAGAR
तहसील मुख्यालय में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने अधीनस्थों को शेष लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बैठक में नगरपालिका विकासनगर की ओर से किसी सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर एसडीएम बिफर गए। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। इसके बाद आनन-फानन में सफाई निरीक्षक और अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को बैठक में सक्षम अधिकारियों को ही भेजने के निर्देश दिए हैं। तेज बारिश के कारण मंगलवार को फरियादियों की संख्या में भारी कमी देखी गई।
विज्ञापन

तहसील दिवस में ब्लॉक प्रशासन की 10, राजस्व की छह, नगर पालिका की तीन, यूपीसीएल, सिंचाई, खाद्यान्न, लोनिवि की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। एसडीएम ने कहा कि तहसील दिवस का आयोजन लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए किया जाता है। ऐसे में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। तहसील दिवस में ज्यादातर लोग जलभराव, पेयजल, सड़क की शिकायतें लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार प्रकाश शाह, नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी, राजस्व निरीक्षक भोल सिंह, दीपक कुमार, श्रीदेव सिंह, मोहित पाठक, पूजा पाल, आशीष चौधरी, गौरव वर्मा, जगदीश, कादिर, एमके राठौर, सरदार सिंह, अश्वनी बहुगुणा, मुन्नी शाह, एसके वर्मा, मंगल सिंह, विनोद कुमार, कीर्ती सिंह चौहान, बीएस रावत, सोमपाल, शमशेर सिंह, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed