{"_id":"68698840cea59aa2f002ae13","slug":"2428-nominations-were-made-in-pachhadun-and-jaunsar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-731967-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पछवादून व जौनसार में हुए 2428 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पछवादून व जौनसार में हुए 2428 नामांकन
Sun, 06 Jul 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जौनसार व पछवादून में 2428 नामांकन हुए। पछवादून के विकासनगर व सहसपुर और जौनसार बावर के कालसी और चकराता ब्लाॅक मुख्यालयों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को बारिश के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी।
विकासनगर ब्लाॅक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 485, ग्राम प्रधान के लिए 98, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 81 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सहसपुर में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 408, प्रधान पद के लिए 73, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 60 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए।
विकासखंड कालसी में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 444 नामांकन हुए जबकि ग्राम प्रधान पद के लिए 113 नामांकन हुए, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 39 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन कराए। चकराता ब्लाॅक में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 440, ग्राम प्रधान के लिए 134 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 33 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
-- -
लगातार बारिश से हुई परेशानी
नामांकन के अंतिम दिन लगातार हो रही बारिश ने प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को परेशान किया। ब्लाॅक मुख्यालयों पर नामांकन कराने आए प्रत्याशी, उनके प्रस्तावक व समर्थक बारिश से बचने के लिए साया तलाशते रहे। उधर, महिला प्रत्याशियों को काफी दिक्कतों का सामना कारण करना पड़ा। नामांकन कराने आई महिला सायरा बानो, सुदेश चौधरी ने बताया कि ब्लाॅक मुख्यालय पर बारिश से बचने के लिए किसी प्रकार का प्रबंध नहीं किया गया था। प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को पूरा करना चाहिए था।