{"_id":"6467da580141385c560cc8b8","slug":"242-lakh-cheated-by-luring-earnings-from-youtube-channel-likes-dehradun-news-c-5-drn1037-159738-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यू-ट्यूब चैनल लाइक से कमाई का लालच देकर 2.42 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यू-ट्यूब चैनल लाइक से कमाई का लालच देकर 2.42 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब चैनल को लाइक और सबस्क्राइब कर कमाई के लालच में एक और युवक ठगी का शिकार हो गया। ठगों के इशारे पर काम करते हुए उसने 2.42 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएचओ कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आमिर आबिद निवासी हरिद्वार रोड ने बताया कि एक मई को व्हाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज आया था। इस मैसेज पर उन्हें डिजिटल मार्केटिंग में कमाई की बात कही गई। एक लिंक के माध्यम से उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। यहां उसे कुछ यू-ट्यूब चैनल को लाइक और सबस्क्राइब करने के लिए कहा गया। इसमें उसे थोड़ी बहुत कमाई हुई तो आगे कमाई के लिए कुछ टास्क दिए गए।
पहले 10 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटी कमाई होने की बात कहते हुए लाखों रुपये जमा कराए गए। इनका लाभ भी उसे टेलीग्राम के इस ग्रुप पर दिखाया गया, लेकिन पैसे तभी निकालने को कहा गया जब वह और पैसे जमा करे। ठगों के कहने पर आमिर ने कुल 2.42 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए। अब उसे समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो रही है। मामले में साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।