{"_id":"5e39ce108ebc3ee5935b5af8","slug":"24-roads-of-jaunsar-bawar-are-waiting-for-asphalt-vikas-nagar-news-drn33504751","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण की राह ताक रही जौनसार बावर की 24 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामरीकरण की राह ताक रही जौनसार बावर की 24 सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनसार बावर क्षेत्र की 24 मुख्य सड़कों पर बीते कई सालों से डामरीकरण नहीं हुआ है। ऐसे में बरसात के दौरान सड़कों पर काफी पानी भर जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सड़क का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोग काफी लंबे समय से सड़कों पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस बाबत किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण वर्ष 2004 से पहले हुआ था। तब से लेकर आजतक विभाग ने सड़कों की सुध नहीं ली। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोग चमन सिंह बिष्ट, मातबर सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह चौहान का कहना है कि बदहाल सड़क की वजह से आए दिन लोग हादसों के शिकार हो रहे हैैं। विभाग समस्या का समाधान करने की जगह बजट का अभाव कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। उधर, लोनिवि साहिया के एक्सईन डी. पी सिंह का कहना है कि सड़कों के डामरीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
................................
इन सड़कों की हालत खस्ता
लोनिवि साहिया के अंतर्गत शंभू की चौकी-ददोऊ-पंजिया-बनसार, बडनू-बिजोऊ, गबेला-दोधा, कोटी धार-पणायसा, कोरूवा धार-कोटी, लालपुल-रानीगांव, लालपुल-बिनोऊ-बंतोऊ, बिरमऊ, सुपेऊ-पाथुवा, कोठा-सराड़ी, धाईरा लानी-दोऊ, सुरेऊ-भंजरा, दसोऊ-सुनोड़ा-मटियाना, तुनियाया-अतलेऊ समेत दो दर्जन से अधिक मोटर मार्ग डामरीकरण की राह ताक रहे हैं।