फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   landslide in pauri

उत्तराखंडः पौड़ी में भूस्खलन, 25 लोगों की मौत

Sun, 17 Aug 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 17 Aug 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
landslide in pauri

उत्तराखंड में दो दिन से भारी बारिश से हुए भूस्खलन से पौड़ी जिले में भारी नुकसान हुआ है। इस भूस्खलन से 15 की मौत (शव मिले) जबकि आठ लोग नदी नालों में बह गए हैं और दो लोग अब भी मलबे में दबे हुए।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि नालों में बहे लोग और मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना बहुत कम है। इस तरह इस दुर्घटना केवल पौड़ी जिले में 25 लोगों को मरने की आशंका है।
विज्ञापन


इसके अलावा पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में बादल फटने, बाढ़ व भूस्खलन से पिछले दो दिनों में भारी तबाही मची है।

दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश

landslide in pauri

पौड़ी जिले में 15 अगस्त की सुबह कई जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। यमकेश्वर, कल्जीखाल, द्वारीखाल में बादल फटने और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। 15 अगस्त को पौड़ी जिले के एक गांव में भूस्खलन से पूरा का पूरा गांव जमींदोज हो गया।

अभी भी मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बारिश के चलते बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।

कइयों के मलबे में फंसे होने की आशंका

landslide in pauri

15 अगस्त को कोटद्वार से करीब 60 किमी दूर द्वारिखाल के परस्यूली गांव में बादल फटने से पूरा गांव मलबे में दब गया। मलबे में गांव के दबने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे में कई और ग्रामीणों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में कई मकान दब हुए हैं। राहत बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

कोटद्वार में गुरुवार को जमकर बारिश हुई, जिससे जहां की नदियां उफान पर हैं, वहीं मौसम सुहावना होने से लोगों को राहत मिली है। रामगंगा बांध के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बांध का जलस्तर 355.570 मीटर के पार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed