फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 lakhs cheated in the name of army recruitment

Dehradun News: सेना में भर्ती के नाम पर ठगे 24 लाख, युवतियों से होटल में की छेड़खानी

Sat, 30 Nov 2024 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
24 lakhs cheated in the name of army recruitment
तीन जालसाजों ने खुद को आर्मी का अधिकारी बताकर युवक व युवतियों को आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर 24 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं जालसाजों ने मेडिकल के नाम पर युवतियों को होटल में ले जाकर छेड़खानी भी की। मामले में टनकपुर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद अब इसे देहरादून कोतवाली में ट्रांसफर किया गया है। घटनाक्रम देहरादून के एक होटल का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले में टनकपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह विक्की मंडल नाम के व्यक्ति को जानते हैं। विक्की ने पिछले दिनों उनसे कहा था कि आर्मी में भर्ती आई है। इसमें 18 से 42 साल तक वाले भर्ती हो सकते हैं। उसने आठ से 10 लोगों को तैयार करने के लिए बोला। सभी से छह-छह लाख रुपये लेकर देहरादून चलने को कहा। शिकायतकर्ता ने अपने परिचितों को इसके बारे में बताया तो कुछ लोग तैयार हो गए। इनमें कुछ युवतियां भी थीं। गत जुलाई में वह इन सभी को देहरादून लेकर आ गया। यहां पर एक होटल में पीड़ित (युवक-युवतियां और उनके परिजन) रुके थे। जबकि, विक्की और उसके साथी एक फ्लैट में ठहरे थे।
विज्ञापन


यहां वे सब 10 दिनों तक रहे। कुछ लोग वहां आते और 10-10 खाली पेज पर हस्ताक्षर कराकर ले जाते थे। सभी से दस्तावेज भी ले लिए गए। इस बीच एक दिन विक्की मंडल ने कहा कि काम तभी होगा जब सभी लोग पैसा दे देंगे। फ्लैट में युवतियों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। आरोप है कि यहां पर उनके साथ शराब के नशे में छेड़खानी की गई। पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिलाया गया। युवतियां वहां से चिल्लाते हुए बाहर निकलीं। विक्की ने इस बात के लिए माफी मांगी। इसके बाद उसके कहने पर सभी लोगों ने आरोपियों को 24 लाख रुपये नकद और खाते में दे दिए। गोविंद न्याल नाम का व्यक्ति खुद को आर्मी का डॉक्टर बता रहा था। उसके साथ उसका बहनोई भी था। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि टनकपुर से आई जीरो एफआईआर के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed