फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   23.59 lakh rupees looted by luring people with the promise of getting them jobs abroad

Dehradun News: विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 23.59 लाख रुपये हड़पे

Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
23.59 lakh rupees looted by luring people with the promise of getting them jobs abroad
- रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बेटे की विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली क्षेत्र की महिला से 23.59 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुराने कानून आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


तहरीर में डाकपत्थर निवासी ममता चौहान ने बताया कि उनके बेटे ओजस चौहान ने देहरादून से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया है। चार वर्ष पहले उनके बेटे का संपर्क उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अल्हैयापुर निवासी नीरज उर्फ साहिल के साथ हुआ था। नीरज ने उनके बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विश्वास दिलाया कि वह कई लोगों की विदेश में नौकरी लगवा चुका है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नीरज ने उन्हें और उनके पुत्र से कहा कि सभी कागजात वह स्वयं तैयार करवा लेगा, जिसके लिए उन्हें पैसा देना होगा। उन्होंने अलग-अलग तिथियों में उसे 23 लाख 59 हजार 400 रुपये दे दिए।
विज्ञापन




आरोपी ने कहा कि कागजात पूरे करने में समय लगता है। अधिकारियों को भी पैसा देना पड़ता है। बताया कि नीरज न उनके बेटे को विदेश भेज रहा है और न ही रुपये वापस कर रहा है। जब नीरज से कागजात और रुपये वापस करने के लिए कहा तो पहले वह टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि अब वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed