फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   23 doctors transfer in uttarakhand

देहरादून में सीएमओ समेत 23 डॉक्टरों के तबादले

Sat, 06 May 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 May 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
23 doctors transfer in uttarakhand
Doctor

स्वास्थ्य विभाग कई सीएमओ के तबादले हुए हैं। इसमें प्रमुख अधीक्षक पद पर जेएलएन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में तैनात डॉ. तारा चंद पंत को सीएमओ देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जारी किए हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल उत्तरकाशी में प्रमुख अधीक्षक पद पर तैनात डा. रविंद्र थपलियाल को सीएमओ हरिद्वार, जेएलएन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में प्रमुख परामर्शदाता पद तैनात डॉ. राजेंद्र कुमार पांडेय को सीएमओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक सीएमओ ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. हेमंत कुमार जोशी को सीएमओ नैनीताल बनाया गया है। जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में तैनात में प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर कार्यरत डॉ. अमिता पंत उप्रेती को प्रमुख अधीक्षक रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में ही तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में स्त्री रोग विशेषज्ञ पद पर तैनात डॉ. निशा पांडे को सीएमओ अल्मोड़ा बनाया गया है। महानिदेशालय देहरादून में तैनात डॉ. तृप्ति बहुगुणा को प्रमुख अधीक्षक कोरोनेशन देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में प्रमुख अधीक्षक डॉ. शंकरबल्लभ ओली को प्रमुख परामर्शदाता हड्डी रोग विशेषज्ञ बेस अस्पताल हल्द्वानी, सीएमओ डॉ. धनलाल शाह को प्रमुख परामर्शदाता हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल हरिद्वार,  जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में तैनात प्रमुख परामर्शदाता डॉ. हरीश लाल को प्रमुख परामर्श दाता रेडियोलॉजी बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। कार्यवाहक सीएमओ बागेश्वर पद अभी तक सेवा दे रहे डॉ. संजय कुमार शाह(संयुक्त निदेशक) को वरिष्ठ परामर्शदाता चर्म रोग पद पर जिला चिकित्सालय  रुद्रपुुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलजा भट्ट (संयुक्त निदेशक ग्रेड) को प्रभारी सीएमओ बागेश्वर बनाया गया है। अपर परियोजना निदेशक हेल्थ सिस्टम डेवलेपमेंट पद पर कार्यरत डॉ. सरोज नैथानी को प्रभारी सीएमओ रुद्रप्रयाग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. उषा गुंज्याल (संयुक्त निदेशक ग्रेड) को प्रभारी सीएमओ पिथौरागढ़, बेस अस्पताल हल्द्वानी में तैनात डॉ. तारादत्त रखोलिया (संयुक्त निदेशक ग्रेड) को प्रभारी प्रमुख अधीक्षक बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा, प्रभारी सीएमओ अल्मोड़ा डा. आरसीपंत(संयुक्त निदेशक ग्रेड) को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय देहरादून में  संबंद्ध किया गया है। 


प्रभारी सीएमओ टिहरी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर(संयुक्त निदेशक ग्रेड), प्रभारी सीएमओ हरिद्वार डॉ. बीएस जंगपांगी को भी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय देहरादून में संबद्ध किया गया है। इसके अलावा अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत अशोक कुमार गैरोला को परामर्शदाता एनेस्थटिस जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. मदन सिंह बोरा को सीएमओ चंपावत, डॉ. योगेंद्र सिंह थपलियाल को सीएमओ टिहरी, डॉ. नूतन भट्ट को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/परामर्शदाता संयुक्त चिकित्सालय प्र्रेमनगर देहरादून, डॉ. कल्पना गुप्ता को सीएमओ उत्तरकाशी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार वरिष्ठताको ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग के आधार पर अधिकांश चिकित्साधिकारियों को तैनाती/स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed