{"_id":"695574e82c20e723f10c52a4","slug":"227-vehicles-running-against-the-rules-were-challaned-dehradun-news-c-5-1-drn1031-869092-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नियम विरुद्ध दौड़ रहे 227 वाहनों के चालान, 25 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नियम विरुद्ध दौड़ रहे 227 वाहनों के चालान, 25 सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम विरुद्ध दौड़ रहे 227 वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि 25 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई परिवहन विभाग की ओर से संभाग के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर चेकिंग के दौरान की गई। 25 चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले भी किया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि नए वर्ष पर किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान दो बसों का फिटनेस भी निरस्त किया गया। बताया कि परिवहन विभाग की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।