फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   222 higher education spokesman will be regular

उच्च शिक्षा में 222 संविदा प्रवक्ता होंगे नियमित

Wed, 29 Jun 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jun 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
222 higher education spokesman will be regular
- फोटो : Demo pic

राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत 222 संविदा प्रवक्ता एवं तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में वर्ष 2006 एवं 2008 में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत संविदा शिक्षक लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। कार्मिक विभाग की विनियमितीकरण नियमावली 2013 के तहत प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में तैनात इन शिक्षकों को अब नियमित किया जाएगा। नियमित होने वालों में दो वर्ष 2003 के तदर्थ शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विनियमितीकरण नियमावली 2013 के अनुसार दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक एवं तदर्थ रूप से नियुक्त वे कर्मचारी विनियमितीकरण के लिए पात्र होंगे। जिनके द्वारा इस नियमावली के प्रख्यापन की तिथि को कम से कम पांच साल की निरंतर सेवा उस पद पर या समकक्ष पद पर पूरी कर ली हो। जो सेवा नियमों में निर्धारित शैक्षिक एवं अन्य योग्यता आयु सीमा संबंधी शर्तें पूर्ण करते हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा में शिक्षकों के 18.97 फीसदी पद हैं रिक्त 
उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कुल 1861 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष 702 नियमित और 806 संविदा शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि शिक्षकों के 353 पद रिक्त हैं। 


10 के बजाए 43 फीसदी संविदा शिक्षक हैं कार्यरत 
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानक के अनुसार महाविद्यालयों में दस फीसदी शिक्षक संविदा के होने चाहिए, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग में 43 फीसदी संविदा शिक्षक हैं। अब 222 शिक्षकों के विनियमितीकरण के बाद महाविद्यालयों को नियमित शिक्षक मिल सकेंगे। 

महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं के सृजित पदों पर श्रेणीवार आरक्षण 
श्रेणी               वर्ष 2006-08 के विनियमितीकरण के पात्र 
सामान्य                    185
एससी                       18 
एसटी                        05
ओबीसी                      14   

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed