{"_id":"57f3e5464f1c1b8c322706d0","slug":"22-more-dengue-patient-found-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता ही जा रहा डेंगू का प्रकोप, 22 और मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ता ही जा रहा डेंगू का प्रकोप, 22 और मरीज आए सामने
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
डेंगू वार्ड
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह से लगातार औसतन 20 मामले प्रकाश में आ रहे हैं। मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट में दून में 22 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। दून में अब तक 1058 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
राजधानी में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से 273 ब्लड सैंपल लिए गए थे। जिसमें से दून में 22 में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें ब्राह्मणवाला, इंदिरा कालोनी, डालनवाला, मेहूंवाला, गांधीग्राम, अधोईवाला, जोगीवाला, नेहरू कॉलोनी, शास्त्रीनगर, रेसकोर्स, नेहरूग्राम से एक-एक डेंगू का मामला सामने आया। एक मामला सहारनपुर का भी सामने आया।
विज्ञापन
तीन माह में दून में 25359 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1058 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि जनता को जागरूक करने के लिए शहरभर में फॉगिंग का काम किया जा रहा है। डेंगू पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन