{"_id":"5cc36dd4bdec220715067199","slug":"21556311508-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी योजना के तहत बदला जाएगा परेड ग्राउंड के आसपास का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बदला जाएगा परेड ग्राउंड के आसपास का नजारा
Sat, 27 Apr 2019 10:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी योजना के तहत परेड ग्राउंड के आसपास का नजारा बदला जाएगा। यहां वॉक-वे, सिटिंग, लाइट व डेकोरेशन के साथ ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग भी बनाई जाएगी। पुराने कार्यालयों को नए भवन में शिफ्ट करने की योजना है। लेकिन, परेड ग्राउंड में बने बहुउद्देशीय भवन की बिल्डिंग से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसको लेकर स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के अधिकारी इन दिनों परेड ग्राउंड के आसपास पुराने भवनों में चल रहे कार्यालयों को नई बिल्डिंग बनाकर उसमें शिफ्ट करने के साथ ही अन्य विकास कार्य को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। इसमें पुरानी लाइब्रेरी को तोड़कर उसे नए भवन में स्थानांतरित करना शामिल है। अधिकारियों के अनुसार परेड ग्राउंड की जमीन पर बने बहुउद्देशीय भवन की बिल्डिंग से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। नगर निगम की जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाकर वहां मौजूद कार्यालयों को उसमें शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की ओर से वर्ष 2017 में इसका प्रस्ताव पहले भी शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव में परेड ग्राउंड में मौजूद निगम की 2623 स्क्वायर मीटर जमीन को डेवलप किया जाना था। साथ ही गांधी पार्क रोड और तिब्बती मार्केट रोड की ओर पांच मीटर चौड़ी कर वॉक-वे, लाइट और डेकोरेशन की भी व्यवस्था करनी थी। लोगों को आकर्षित करने के लिए लैंड स्कैप भी बनाए जाने थे। निगम की जमीन पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग की सुविधा दी जानी थी। टॉप फ्लोर का कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन, इस प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति नहीं मिली। मौजूदा समय में स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी लगभग इसी तरह का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। जिसे तैयार होने के बाद शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
निगम के प्रस्ताव में इन बिल्डिंगों पर गिरनी थी गाज
भाजपा महानगर कार्यालय, लाइब्रेरी, प्राथमिक विद्यालय, प्रेस क्लब, समाजवादी पार्टी कार्यालय।
रोडवेज वर्कशॉप पर बनेगी ग्रीन बिल्डिंग
स्मार्ट सिटी योजना के तहत हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप पर ग्रीन बिल्डिंग बनेगी। इसको लेकर परिवहन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों के बीच वार्ता हो चुकी है। स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट सिटी योजना में ऐसे स्थान की तलाश थी, जहां हरियाली के साथ ही लोगों को सैर और मनोरंजन की सुविधा विकसित की जा सकती है। इसके तहत रोडवेज वर्कशॉप की जमीन को लेकर चर्चा की है। यह वर्कशॉप पांच एकड़ जमीन पर बना है। यहां ग्रीन बिल्डिंग बनाने की योजना है। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय समेत अन्य कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। हालांकि इस योजना पर अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड के पास मल्टीपल बिल्डिंग बनाई जाएगी। केवल लाइब्रेरी को तोड़कर उसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। बहुउद्देशीय भवन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसके अलावा वॉक-वे, लाइट और डेकोरेशन आदि कार्य भी किए जाएंगे।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड