फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून से लक्सर के बीच छह जगहों पर बनेंगे रेलवे ओवर ब्रज

देहरादून से लक्सर के बीच छह जगहों पर बनेंगे रेलवे ओवर ब्रज

Fri, 19 Apr 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
देहरादून से लक्सर के बीच छह जगहों पर बनेंगे रेलवे ओवर ब्रज
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दून से लक्सर तक रेलवे क्रॉसिंग पर छह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे अधिकारियों की लोक निर्माण विभाग, ब्रिडकुल अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। इस पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 50 फीसदी बजट रेलवे देगा। जबकि बकाया बजट राज्य सरकार खर्च करेगा।

रेलवे और लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी जा सकती है। इस संबंध में जब ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक मनोज सेमवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। रेलवे ने छह ओवरब्रिज बनाने की सहमति दे दी है। लेकिन, अंतिम निर्णय शासन स्तर से किया जाना है। यदि निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी जाती है तो वह निर्माण करने का तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed