फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून में घर-घर पूजी र्गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों और देवी पंडालों हुए अखंड जाप

देहरादून में घर-घर पूजी र्गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों और देवी पंडालों हुए अखंड जाप

Tue, 09 Apr 2019 09:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में घर-घर पूजी र्गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों और देवी पंडालों हुए अखंड जाप
देवी चंद्रघंटा

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन


नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई। शहर के विभिन्न मंदिरों और देवी पंडालों में अखंड जाप किए गए।

सिंदूरिया हनुमान मंदिर में मां कालिका का विशेष शृंगार व ढोल बाजों के बीच मां की आरती हुई। इस अवसर पर मंदिर में 108 ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप किया। वहीं श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में रामचरित्र मानस का नवाहन पाठ हुआ। सोमवार को घट पूजन, घंटी पूजन, शंख पूजन, गणेश भगवान पूजन, लक्ष्मी पूजन, सूर्य देव पूजन, नवग्रह पूजन अनादि देवताओं का पूजन किया गया। इससे पहले दुर्गा चालीसा व दुर्गा कवच का पाठ हुआ। इस अवसर पर गगन सेठी, रमेश साहनी, एलडी भाटिया, दयाल धवन साहिब, राम डोरा, उमेश मिनोचा, सतीश कक्कड़, एनके दत्ता, संजय आनंद, नरेश गेरा, मुरली चांदना, केवल आनंद कुंवर, राजेंद्र वर्मा, संजीव शर्मा, कमल स्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed