फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब हाउस टैक्स जमा कराने को टैरिफ योजना

अब हाउस टैक्स जमा कराने को टैरिफ योजना

Tue, 26 Mar 2019 01:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
अब हाउस टैक्स जमा कराने को टैरिफ योजना
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। नगर निगम इस बार भवन करदाताओं को लुभाने के लिए नई टैरिफ योजना तैयार कर सकता है। इसके तहत एक मुश्त कई साल का भवन कर जमा कराने पर छूट मिलेगी। पिछला भवन कर जमा कराने के लिए नगर निगम ने इस बार 20 से 25 प्रतिशत की छूट दी है। बावजूद इसके काफी लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया। वित्तीय वर्ष की बात करें तो 25 करोड़ के सापेक्ष अभी तक करीब 21 करोड़ रुपये भवन कर जमा हो चुका है। लक्ष्य हासिल न कर पाने पर निगम करदाताओं को लुभाने के लिए टैरिफ योजना पर काम कर सकता है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक भवनों और प्रतिष्ठानों के लिए अलग-अलग टैरिफ प्लान बनाए जाएंगे। इसके तहत भवन करदाता अपनी सुविधा अनुसार कई वर्षों का एक साथ न केवल भवन कर जमा करवा सकेंगे बल्कि उन्हें इस दौरान छूट भी मिलेगी। बता दें कि मौजूदा समय में नगर निगम के पास 65 हजार आवासीय और 12 हजार व्यावसायिक भवन करदाता हैं।

नए वित्तीय वर्ष से जमा होगा ऑनलाइन भवन कर
नए वित्तीय वर्ष से भवन करदाता अपने भवनकर को ऑनलाइन जमा करेंगे। लगभग सभी भवन करदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट हो चुका है। इस व्यवस्था के तहत भवन करदाता घर बैठे कर जमा कर सकते हैं। उन्हें कब भवन कर जमा करना है और उसका भुगतान करने पर एसएमएस भी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय कार्यालयों को नोटिस भेजेगा निगम
भवन कर जमा न करने पर नगर निगम, केंद्रीय संस्थानों को नोटिस भेजेगा। बता दें कि इस समय वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय सर्वेक्षण संस्थान, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, आवासीय परिसर ऑडिट कॉलोनी, उच्च प्रशिक्षण संस्थान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रोसेस इंस्ट्रयूमेंटेशन पर करोड़ों रुपये भवन कर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed