फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2022 तक 19 हजार लोगों को आवास देगी सरकार : गामा

2022 तक 19 हजार लोगों को आवास देगी सरकार : गामा

Sun, 03 Mar 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
2022 तक 19 हजार लोगों को आवास देगी सरकार : गामा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शनिवार को दुर्बल आय वर्ग के 240 लोगों को आवास दिए गए हैं। इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर में 224 फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। वर्ष 2022 तक सरकार 19 हजार लोगों को आवास देगी। यह बात मेयर सुनील उनियाल गामा ने शनिवार को नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित मकान आवंटन प्रक्रिया कार्यक्रम में कही।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए 464 मकान बनाए जाने थे। इसके तहत सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में आलयम प्रोजेक्ट के तहत दुर्बल आय वर्ग के लिए 240 मकान बनाए गए हैं। मेयर सुनील उनियाल गामा ने लॉटरी के जरिये मकानों का आवंटन किया। पहली लॉटरी खुड़बुड़ा निवासी जया देवी की निकली। इसके बाद अन्य लोगों की लॉटरी निकाली गई। किराये पर रहने वाले परिवारों को जब उनके घर की चाबी मिली तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। लोगों का कहना था कि वर्षों पुराना मकान का सपना आज पूरा हो गया।
विज्ञापन

एमडीडीए सचिव पीएस दुम्का ने बताया कि आमवाला तरला के लिए 874 आवेदन आए थे। इनमें से नगर निगम की ओर से कराए गए सत्यापन में 60 आवेदक अपात्र मिले। वहीं, शेष 814 में से 23 आवेदकों ने अपना आवेदन वापस ले लिया। इसके चलते 791 आवेदकों के बीच लॉटरी हुई। ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत एमडीडीए ने साढ़े पांच लाख रुपये रखी थी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से डेढ़ व राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। वहीं, अगर कोई एक साथ शेष धनराशि देने में सक्षम नहीं है तो एमडीडीए उसे बैंक से ऋण दिलाएगा। इससे पहले बीते वर्ष 17 दिसंबर को लॉटरी के जरिये ट्रांसपोर्टनगर में बने 224 फ्लैटों के लिए लॉटरी कराई गई थी। उन्होंने बताया कि लाटरी का परिणाम प्राधिकरण की वेबसाइट एमडीडीए ऑनलाइन डॉट पर भी देखा जा सकता है। इस मौके पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, संयुक्त सचिव एसएस नेगी, मुख्य लेखा अधिकारी हर सिंह बोनाल, अधीक्षण अभियंता संजीव जैन, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूंठा, अनुसचिव अनुजा सिंह, ओएसडी एकता अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास होने पर रद्द होगा आवंटन
एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के बाद आवेदकों का फिर से सत्यापन कराया जाएगा। अगर उनके नाम पहले से आवास है तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। वहीं, भविष्य में अगर कोई आवेदक अपना आवेदन वापस लेता है तो उनके स्थान पर दूसरे आवेदकों को भवन आवंटित किया जाएगा। इसके लिए 48 लोगों के नाम प्रतीक्षा सूची में लाटरी के जरिये चयनित करते हुए रखा गया है।

पांच को मुख्यमंत्री सौंपेंगे फ्लैट की चाबी
एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए 224 फ्लैटों की चॉबी पांच मार्च को दी जाएगी। नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों को मकान की चाबी सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed