{"_id":"5c3119f4bdec2256cd7e21c7","slug":"21546721780-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से पहुंची एंबुलेंस, तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से पहुंची एंबुलेंस, तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मरीजों की गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा सूचना देने के बाद 108 एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर अब एंबुलेंस संचालक कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने एंबुलेंस संचालित करने वाली कंपनी का पंजीकरण निरस्त करने और अधिकारियों, कर्मचारियाें पर भी वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना के बावजूद समय पर 108 एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने से मरीजों को जिंदगी गंवानी पड़ रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं को प्रसव होने की स्थिति में जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी मुरुगेशन ने कहा कि कई बार समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में गर्भवती को सड़क पर ही प्रसव हो गया और नवजात की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने कहा कि 108 जैसी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के देरी से पहुंचने और निजी अस्पतालों की एंबुलेंस द्वारा अतिरिक्त खर्च वसूले जाने की शिकायतें आ रहीं हैं, जो बेहद गंभीर हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता को निर्देशित किया कि वे स्थिति में सुधार लाएं।