{"_id":"5c2bcf3fbdec2256c45536d5","slug":"21546374975-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षक बनने के लिए 67283 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षक बनने के लिए 67283 दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि शिक्षक बनने के लिए 67283 दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 4910 पदों पर भर्ती के लिए कुल 67283 दावेदारों ने आवेदन किया है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट विषय और जिलावार मेरिट लिस्ट विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। तीन और चार जनवरी को अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित सीईओ कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
राज्य सरकार ने कुछ समय पूर्व अतिथि शिक्षकों के कुल 4910 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। मंगलवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि प्रवक्ता के 4076 पदों पर 46513 और सहायक अध्यापक एलटी के 834 पदों पर 20770 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इन आवेदनों के आधार पर विषय, जिला और संवर्गवार मेरिट लिस्ट तैयार कर विभाग की वेबसाइट www.schooleducation.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन और चार जनवरी को अभ्यर्थियों को संबंधित जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपने मूल शैक्षिक, प्रशिक्षण, अंक व प्रमाणपत्रों, अनुभव व आरक्षण प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इसके बाद उनकी तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि तैनाती के तुरंत बाद अतिथि शिक्षक ट्यूशन के रूप में छात्रों को पढ़ाएंगे। विशेषकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उन्हें फायदा मिले। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ पद आरक्षण रोस्टर के कारण खाली चल रहे हैं। इन पर फिलहाल सामान्य अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी। जब वहां रोस्टर के अनुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी मिलेंगे तो सामान्य को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
--
कुल 5426 पद खाली
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रवक्ता व स.अ. एलटी के कुल 5426 पद खाली हैं। प्रवक्ता के 917 रिक्त पदों पर राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया चल चल रही है। वहीं, 1949 पदों पर मौलिक पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी ओर स.अ. एलटी के 1214 पदों पर भर्ती प्रक्रिया राज्य अधीनस्थ चयन आयोग ने पूरी कर ली है। वर्ष 2014 की विज्ञप्ति के अनुसार राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षित 296 पदों पर प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सामान्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बताया कि 30 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के तहत 646 पदों पर मंडल स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है।