{"_id":"5c253186bdec22357e6cb213","slug":"21545941382-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के अस्पतालों को मिलेगा 10 फीसदी ज्यादा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के अस्पतालों को मिलेगा 10 फीसदी ज्यादा धन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ के अस्पतालों को मिलेगा 10 फीसदी ज्यादा धन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अटल आयुष्मान योजना के तहत उपचार करने वाले पहाड़ी क्षेत्र के अस्पतालों को सरकार हर पैकेज में 10 फीसदी अधिक धन का भुगतान करेगी। इससे जहां पहाड़ी क्षेत्र के अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं लोगों को भी फायदा मिलेगा।
स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा ने बताया योजना के तहत प्रत्येक पैकेज की कीमत तय है। योजना के तहत जिन 1350 बीमारियों को रखा गया है, उसके उपचार के लिए अस्पतालों को निर्धारित धनराशि दी जाएगी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र के अस्पतालों में यह धनराशि 10 फीसदी अधिक होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, निजी क्षेत्र के अस्पताल भी वहां सेवाएं देने को प्रोत्साहित होंगे। इससे स्थानीय लोगों को अपने घर के पास के अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें देहरादून समेत अन्य शहरों में उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनका किराया व अन्य खर्च भी बचेगा।
योजना के सीईओ युगल किशोर पंत ने बताया कि नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त अस्पतालों को भी निर्धारित दरों में 10 फीसदी अधिक भुगतान किया जाएगा। मैदानी क्षेत्र के अस्पतालों को भी अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।