फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेज कराएंगे प्रवेश परीक्षा

प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेज कराएंगे प्रवेश परीक्षा

Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेज कराएंगे प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के प्राइवेट आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेज मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कॉमन प्री मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम(सीपीएमईई) कराएंगे। प्राइवेट कॉलेजों ने हाईकोर्ट से अंतरिम आदेश मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की है। अब आयुर्वेद विवि की आयुष यूजी काउंसिलिंग से केवल स्टेट कोटे की सीटों पर ही दाखिले होंगे।
इस साल आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने राज्य कोटा और मैनेजमेंट कोटा सीटों पर दाखिले के लिए केंद्रीयकृत काउंसिलिंग शुरू की थी। काउंसिलिंग मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के स्कोर के आधार पर की जा रही थी। काउंसिलिंग का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरा चरण चल रहा है। इसी बीच एसोसिएशन ऑफ कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनकी मांग थी कि नियमों के हिसाब से मैनेजमेंट कोटा सीटों पर दाखिले के लिए एक्ट के हिसाब से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाए। वह हर साल की तरह इस साल भी अपनी प्रवेश परीक्षा कराएंगे। हाईकोर्ट ने मामले में अंतरिम आदेश जारी करते हुए एसोसिएशन को प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू करने को कह दिया है। हालांकि अभी इस मामले में हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय आना बाकी है। अंतरिम आदेशों के आधार पर एसोसिएशन ने अपनी प्रवेश परीक्षा कॉमन प्री मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (सीपीएमईई) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 2100 रुपये होगा।
विज्ञापन

---
हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में नोटिफिकेशन जारी करते हुए प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। हाईकोर्ट इस मामले में अंतिम निर्णय 22 अक्तूबर को देगा। हमने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अश्वनी कांबोज, अध्यक्ष, एसोसिएशन

किस कॉलेज में कितनी मैनेजमेंट सीटों पर मौका
कॉलेज का नाम मैनेजमेंट कोटे की सीटें
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून 50
हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज, डोईवाला 30
चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज, रुद्रपुर 25
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट, रुड़की 30
परम हिमालय होम्योपैथिक कॉलेज, डोईवाला 30
मदरहुड आयुर्वेदिक कॉलेज, करौंदी 50
ओम आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की 30
उत्तरांचल यूनानी कॉलेज, हरिद्वार 30
बिशंबर सहाय आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की 30
हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज, हरिद्वार 30
शिवालिक इंस्टीट्यूट, झाझरा, देहरादून 30
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, देहरादून 30
देवभूमि मेडिकल कॉलेज, देहरादून 30
मंजरी देवी आयुर्वेदिक कॉलेज, उत्तरकाशी 30
बिहाईव आयुर्वेदिक कॉलेज, सेलाकुईं 30

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 24 अक्तूबर 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 26 अक्तूबर 2018
सीपीएमईई 2018 के आयोजन की तिथि : 27 अक्तूबर 2018
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 29 अक्तूबर 2018
पहली काउंसिलिंग की तिथि : 30 अक्तूबर 2018

यह है वेबसाइट : www.aceeindia.org
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed